ये हैं भारत के शीर्ष विश्वविद्यालय, सरकार ने जारी की सूची
राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) रैंकिंग 2025 में इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस बेंगलुरु को सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय घोषित किया गया है। इसके बाद जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (दिल्ली), मणिपाल अकैडमी ऑफ हायर एजुकेशन (मणिपाल) और जामिया मिल्लिया इस्लामिया (दिल्ली) का स्थान है। दिल्ली विश्वविद्यालय को पांचवां स्थान मिला है जबकि बनारस हिंदू विश्वविद्यालय को छठा नंबर मिला है।