ये है केजरीवाल की 'पेरिस वाली दिल्ली': गंदे नालों व खस्ताहाल रास्तों का वीडियो शेयर कर राहुल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने X पर दिल्ली के खस्ताहाल रास्तों व गंदे नालों का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा, "ये है (दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद) केजरीवाल जी की चमकती दिल्ली...पेरिस वाली दिल्ली!" इससे पहले राहुल ने दिल्ली में एक चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह केजरीवाल भी झूठे वादे करते हैं।