चमगादड़ दुनिया का ऐसा एकमात्र जानवर है जो स्तनधारी होने के बावजूद उड़ सकता है। स्तनधारी जानवर उन्हें कहा जाता है जिनमें मादाएं अपने बच्चों को स्तन से दूध पिलाती हैं और उनका पेट भरती हैं। गौरतलब है कि दुनिया में चमगादड़ों की 1400 से अधिक प्रजातियां है जिनकी उम्र 20-30 साल होती है।