ये हम सभी की ज़िम्मेदारी है: बांग्लादेश में फंसे भारतीयों को वापस लाने को लेकर सोनू सूद
ऐक्टर सोनू सूद ने बांग्लादेश में हिंसक प्रदर्शन के बीच फंसे भारतीयों को वापस लाने को लेकर कहा है, "हमें अपने सभी भारतीय साथियों को बांग्लादेश से वापस लाने की पूरी कोशिश करनी चाहिए ताकि उन्हें यहां अच्छा जीवन मिल सके।" उन्होंने आगे कहा, "यह सिर्फ हमारी सरकार की ज़िम्मेदारी नहीं है बल्कि हम सभी की भी है।"