अमेरिका के दक्षिण-पूर्वी केंटकी में हाईवे इंटरस्टेट 75 पर एक संदिग्ध व्यक्ति ने गोलीबारी की जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं। लॉरेल काउंटी शेरिफ कार्यालय ने शनिवार को कहा कि यह एक 'सक्रिय शूटर स्थिति' थी और 'कई लोगों' को हाईवे के पास गोली मारी गई। उन्होंने कहा कि इंटरस्टेट को बंद कर दिया गया है।