यूएस के नाइट क्लब में ड्रेस के नीचे से वीडियो बनाने लगे फैन्स, शकीरा ने छोड़ा स्टेज
अमेरिकी गायिका शकीरा हाल ही में फ्लोरिडा के एक नाइट क्लब में स्टेज पर डांस कर रही थीं और इस दौरान उनकी ड्रेस के नीचे से वीडियो बना रहे फैन्स को उन्होंने टोक दिया। इसके बाद शकीरा स्टेज से उतर गईं जिसका वीडियो सामने आया है। एक रेडिट यूज़र ने वीडियो पर कमेंट किया, "लोग कितने घटिया होते हैं।"