यूएस के स्वतंत्रता दिवस पर शख्स ने सिर पर रखा जलता हुआ पटाखा, हुई मौत

अमेरिका में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर साउथ कैरोलिना में आयोजित समारोह में एक 41-वर्षीय शख्स ने अपने सिर पर जलता हुआ पटाखा रख लिया जिसके बाद वह सिर पर फट गया और उसकी मौत हो गई। एक फोटो में घटना से पहले शख्स 'अंकल सैम' की पोशाक में नाचते हुए दिख रहा है। बकौल रिपोर्ट्स, वह नशे में था।

Load More