यूएस जा रहा विमान तकनीकी दिक्कत के कारण उड़ान भरने के 9 घंटे बाद वापस लंदन लौटा
हीथ्रो (लंदन) एयरपोर्ट से ह्यूस्टन (नॉर्थ अमेरिका) जा रहे एक विमान को तकनीकी दिक्कत के कारण उड़ान भरने के 9 घंटे बाद वापस लंदन आना पड़ा है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान विमान ने करीब 7,779 किलोमीटर का सफर तय किया। ब्रिटिश एयरवेज़ ने बयान जारी कर विमान में मौजूद यात्रियों से उन्हें हुई असुविधा के लिए माफी मांगी है।