यूएस ने 9/11 के मास्टरमाइंड के साथ हुए याचिका समझौते को किया रद्द, मिल सकता है मृत्युदंड
अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने 9/11 हमले के मास्टरमाइंड खालिद शेख मोहम्मद और उसके 2 साथियों के साथ हुए याचिका समझौते को रद्द किया है जिसके तहत कथित तौर पर मृत्युदंड को लगभग समाप्त किया गया था। हमले में मारे गए लोगों के परिवार इस समझौते से नाराज़ थे। उन्हें बताया गया था कि तीनों उम्रकैद की सज़ा काटेंगे।