यूएस ने बॉयोलॉजिकल मटीरियल्स की स्मगलिंग के लिए चीनी वैज्ञानिक को किया गिरफ्तार
अमेरिका में एक महिला चीनी वैज्ञानिक को बायोलॉजिकल मटीरियल्स की स्मगलिंग और झूठे बयान देने को लेकर गिरफ्तार किया गया है। चीनी वैज्ञानिक अभी वुहान के एक कॉलेज में पीएचडी कर रही है। इससे पहले अमेरिका ने 4 जून को खतरनाक बायोलॉजिकल पैथोजन की स्मगलिंग की कोशिश को लेकर एक चीनी कपल को गिरफ्तार किया था।