यूएस फेडरल रिज़र्व ने 2024 में दूसरी बार घटाईं ब्याज दरें, की 25 बेसिस पॉइंट की कटौती
यूएस फेडरल रिज़र्व ने ब्याज दरों को 25 बेसिस पॉइंट घटाने का एलान किया है। इससे अब ब्याज दरों की रेंज घटकर 4.50%-4.75% रह गई है जो मार्च 2023 के बाद से सबसे कम है। इससे पहले सितंबर में यूएस फेडरल रिज़र्व ने ब्याज दरों में 50 बेसिस पॉइंट की कटौती की थी जो 4 साल में पहली कटौती थी।