यूएस में 100 रकून ने मकान को घेरा, भागने को मजबूर हुई महिला
वॉशिंगटन (अमेरिका) की किटसैप काउंटी में एक महिला के मकान को करीब 100 रकून ने घेर लिया जिसके बाद उसे कार से भागना पड़ा। महिला ने पुलिस को बताया कि उसने कई दशक पहले रकून के एक परिवार को खाना खिलाना शुरू किया था लेकिन कुछ हफ्तों पहले धीरे-धीरे रकून की संख्या बढ़ती गई और वे आक्रामक होने लगे।