यूएस में कैपिटल बिल्डिंग के पास लगाया गया पॉटी का स्टैच्यू, 2021 के दंगाइयों पर कसा गया तंज़
6 जनवरी 2021 को यूएस कैपिटल बिल्डिंग में घुसे दंगाइयों पर तंज़ कसने के लिए कैपिटल बिल्डिंग के पास पॉटी की स्टैच्यू लगाई गई है। स्टैच्यू पर लिखा है, "यह स्मारक उन बहादुर पुरुषों और महिलाओं के सम्मान में है जो चुनाव को पलटने के लिए यूएस कैपिटल में घुसे और पवित्र हॉल्स में लूटपाट, पेशाब और शौच किया।"