यूएस में चुनाव तक मस्क द्वारा वोटर्स को $1 मिलियन देने पर रोक लगाने को लेकर मुकदमा दायर
फिलाडेल्फिया (अमेरिका) डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के ऑफिस ने पीएसी द्वारा राष्ट्रपति चुनाव तक पंजीकृत मतदाताओं में से एक को रोज़ाना लॉटरी के आधार पर $1 मिलियन दिए जाने पर रोक लगाने की मांग को लेकर मुकदमा दायर किया है। एलन मस्क ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के समर्थन में पीएसी बनाया था। मुकदमे में इसे 'अवैध लॉटरी' बताया गया है।