यूएस में ट्रंप के रैली स्थल के पास लोडेड गन के साथ पकड़ा गया शख्स
कैलिफोर्निया (अमेरिका) में राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार डॉनल्ड ट्रंप की रैली के पास एक चेक पॉइंट पर 49-वर्षीय शख्स को शॉटगन, लोडेड हैंडगन और कई फर्ज़ी पासपोर्ट के साथ गिरफ्तार किया गया। उसे $5,000 की ज़मानत राशि पर रिहा कर दिया गया। गौरतलब है, इस साल जुलाई और सितंबर में ट्रंप की हत्या की कोशिश की गई थी।