यूएस में डाउन सिंड्रोम से पीड़ित युवक ने बनाई दुनिया की सबसे बड़ी मोजा कंपनी
अमेरिका के न्यूयॉर्क में डाउन सिंड्रोम से पीड़ित 28 वर्षीय जॉन क्रोनिन ने 2016 में परिवार के साथ 'जॉन्स क्रेज़ी सॉक्स' नाम की एक ऑनलाइन कंपनी शुरू की थी। उन्होंने कंपनी में डाउन सिंड्रोम से पीड़ित लोगों को कर्मचारी बनाया और उनकी मदद से 4,000 डिज़ाइन के साथ 89 से ज़्यादा देशों में 20 लाख से अधिक ऑर्डर बेचे हैं।