यूएस में दुकान में लूटपाट के दौरान भारतीय मूल के शख्स की गोली मारकर की गई हत्या
अमेरिका के कैरोलिना में एक दुकान में लूटपाट के दौरान भारतीय मूल के एक 36-वर्षीय शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह घटना मंगलवार की बताई जा रही है और पुलिस ने मैनांक पटेल के हत्या के आरोपी किशोर को हिरासत में लिया है। पटेल की पत्नी गर्भवती हैं और दोनों की एक 5-साल की बेटी है।