यूएस में पिटबुल जैसी नस्ल वाले 3 पालतू कुत्तों ने मालिक पर किया जानलेवा हमला, हुई मौत
कैलिफोर्निया (अमेरिका) में एक 26 वर्षीय शख्स पर उसके 3 पालतू कुत्तों ने जानलेवा हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई है। बकौल रिपोर्ट्स, शख्स अपने 4 वर्षीय बेटे व कुत्तों के साथ पार्क में गया था और इसी दौरान उसपर हमला हुआ। तीनों कुत्ते पिटबुल जैसी 'XL बुली' नस्ल के थे जिन्हें मार दिया गया है।