यूएस में भारतीय डॉक्टर अरेस्ट, बच्चों व महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाने का है आरोप
अमेरिका में एक 40 वर्षीय भारतीय डॉक्टर को बच्चों और महिलाओं की अश्लील तस्वीरें लेने और वीडियो रिकॉर्ड करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। स्थानीय पुलिस के मुताबिक, उसने कई महिलाओं के साथ कथित तौर पर यौन संबंध भी बनाए जब वे बेहोश थीं या सो रही थीं। शख्स 2011 में वर्क वीज़ा पर अमेरिका पहुंचा था।