यूएस में विरोध के बाद मुनरो की स्कर्ट वाली आइकॉनिक स्टैच्यू की जाएगी स्थानांतरित
अमेरिका में विरोध के बाद मर्लिन मुनरो की स्कर्ट वाली आइकॉनिक 26 फीट ऊंची स्टैच्यू को कैलिफोर्निया के डाउनटाउन पार्क में किसी दूसरी जगह स्थानांतरित किया जाएगा। फिलहाल यह स्टैच्यू पाम स्प्रिंग आर्ट म्यूज़ियम के बगल में स्थित है। दरअसल, स्थानीय लोगों ने इसे बच्चों के लिए सही नहीं बताते हुए स्टैच्यू को हटाने की मांग की थी।