यूएस में सैनिकों के सम्मान कार्यक्रम में भावुक हुए जो बाइडन, आंसू पोछते आए नज़र
अमेरिका में सैनिकों के सम्मान में आयोजित किए गए एक कार्यक्रम में 'गॉड ब्लेस अमेरिका' गाए जाने के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन भावुक हो गए और अपने आंसू पोछते हुए नज़र आए हैं। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो सामने आया है। कार्यक्रम में बाइडन ने कहा, "यह आखिरी बार है जब मैं कमांडर-इन-चीफ का नेतृत्व कर रहा हूं।"