यूएस में सामने आया किसी पशु के संपर्क में आए बगैर बर्ड फ्लू के संक्रमण का पहला मामला
मिसूरी (अमेरिका) में एक व्यक्ति के किसी पशु के संपर्क में आए बगैर बर्ड फ्लू से संक्रमित होने का पहला मामला सामने आया है। मिसूरी के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, संक्रमित व्यक्ति को इलाज के बाद स्वास्थ्य में सुधार होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अमेरिका में इस वर्ष ह्यूमन बर्ड फ्लू का यह 14वां मामला है।