यूएस में सिर से बहते खून के साथ फ्लाइट पर चढ़ा शख्स, हंगामा कर उतरने से किया मना
फ्लोरिडा (अमेरिका) में एक शख्स सिर से बहते हुए खून के साथ फ्लाइट पर चढ़ गया जिसके बाद क्रू ने उसे साफ करने को कहा। उसने खून साफ करने और फ्लाइट से उतरने से इनकार कर दिया और जमकर हंगामा किया। शख्स की पत्नी ने दावा किया कि उसने सर्जरी कराई है लेकिन उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया।