यूएस में सज़ा देने के लिए छठी कक्षा के छात्र की पीठ पर चढ़ा 158 किलो वज़नी शिक्षक

मिनेसोटा (अमेरिका) के एक स्कूल में सज़ा देने के लिए छठी कक्षा के छात्र की पीठ पर चढ़ने को लेकर एक 158-किलो वज़नी शिक्षक के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। बकौल परिजन, घटना के बाद छात्र दर्द से 80-वर्षीय बुज़ुर्ग जैसा चल रहा है। ड्रिल के दौरान ज़मीन पर नहीं लेटने को लेकर शिक्षक ने ऐसा किया था।

Load More