यूएस से 900 किलो से ज़्यादा के बमों की खेप पहुंची इज़रायल, बाइडन ने लगाई थी रोक
अमेरिका से 900 किलोग्राम वाले भारी बमों की खेप इज़रायल पहुंच गई है। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने गाज़ा पट्टी के आबादी वाले क्षेत्रों पर पड़ने वाले प्रभाव की चिंता के कारण बमों की सप्लाई रोकी थी जिसे बाद में अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने हटा दिया था। इज़रायल ने बमों की सप्लाई होने पर अमेरिका की तारीफ की।