यूएस से हिज़्बुल्लाह चीफ को मारने का कथित आदेश दे रहे इज़रायली पीएम की तस्वीर आई सामने
इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की एक तस्वीर के साथ दावा किया जा रहा है कि वह न्यूयॉर्क (अमेरिका) से हिज़्बुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह को मारने के लिए एयरस्ट्राइक करने का आदेश दे रहे हैं। लेबनान के बेरूत में हिज़्बुल्लाह के केंद्रीय मुख्यालय पर इज़रायल द्वारा हमला किए जाने के बाद नसरल्लाह की मौत हो गई है।