G-20 समिट में पुतिन को इनवाइट नहीं करेगा यूके, PM बर्नहम ने किया ऐलान
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम ने ऐलान किया कि नवंबर 2027 में मैनचेस्टर में होने वाले G-20 शिखर सम्मेलन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को आमंत्रित नहीं किया जाएगा। यह बयान ऐसे वक्त आया है जब अमेरिका द्वारा पुतिन को दिसंबर की मियामी G-20 बैठक में बुलाने पर यूरोप में विवाद जारी है।