यूके के कारोबारी बैरी ने निजी सहायक के लिए निकाली नौकरी, ऑफर की ₹43 लाख की सैलरी
यूके के मिलेनियर कारोबारी बैरी ड्रिविट-बर्लो ने निजी सहायक के लिए एक विज्ञापन निकाला है जिसका सालाना वेतन £30,000-£40,000 (₹32-43 लाख) होगा। विज्ञापन में कहा गया है कि निजी सहायक उनका 'दाहिना हाथ' होगा जो घरेलू सहायकों की व्यवस्था, आवागमन की व्यवस्था और कपड़ों के सुझाव देने के लिए ज़िम्मेदार होगा। सहायक को सोमवार-शुक्रवार तक 10-घंटे की शिफ्ट करनी होगी।