यूके के चुनाव में ऋषि सुनक ने स्वीकारी हार, लेबर पार्टी ने पार किया बहुमत का आंकड़ा
यूके में जारी मतगणना के बीच लेबर पार्टी के बहुमत का आंकड़ा पार करने के बाद प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने हार स्वीकार ली है। द गार्डियन के अनुसार, लेबर पार्टी अब तक 363 सीटें जीत चुकी है जबकि सुनक की कंज़र्वेटिव पार्टी अभी तक 85 सीटें जीत सकी है। यूके के अगले प्रधानमंत्री लेबर पार्टी के नेता कीअर स्टार्मर होंगे।