यूके की मंत्री से पूछा गया- भारत को कब मिलेगा कोहिनूर; उन्होंने दिया जवाब
ब्रिटिश मंत्री लिसा नंदी से एक पत्रकार ने कोहिनूर हीरे को भारत को देने को लेकर सवाल पूछा। इसपर उन्होंने कहा, "हम काफी समय से भारत से चर्चा कर रहे हैं कि किस तरह से एक-दूसरे के साथ मिलकर काम कर सकते हैं ताकि यह सुनिश्चित हो कि ब्रिटेन-भारत के लोग अलग-अलग युगों की सांस्कृतिक कलाकृतियों से लाभ उठा सकें।"