यूके की सिंगर ने पाकिस्तानी राष्ट्रगान गाने के लिए सीखी ऊर्दू, कहा- भारत-पाक के गाने मुश्किल हैं
ब्रिटिश सिंगर लॉरा राइट ने हेडिंग्ले में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट मैच से पहले पाकिस्तान का राष्ट्रगान 'कौमी तराना' गाया। उन्होंने कहा, "मैं पिछले 6 महीनों से उर्दू सीख रही हूं।" राइट पहले भारत का राष्ट्रगान 'जन गण मन' भी गा चुकी हैं। उन्होंने भारत और पाकिस्तान के राष्ट्रगान को बेहद मुश्किल बताया है।