यूके ने पूर्व गेंदबाज़ जेम्स एंडरसन को दी नाइटहुड की मानद उपाधि
इंग्लैंड के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ जेम्स एंडरसन को ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की इस्तीफा सम्मान सूची में नाइटहुड की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है। एंडरसन ने जुलाई-2024 में इंटरनैशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज़ गेंदबाज़ हैं। एंडरसन ने 188 टेस्ट मैचों में 704 विकेट लिए हैं।