यूके पीएम की दिवाली पार्टी में परोसी गई शराब व मांस, ब्रिटिश हिंदुओं ने जताई नाराज़गी
यूके के प्रधानमंत्री आवास में प्रधानमंत्री कीअर स्टार्मर द्वारा आयोजित की गई दिवाली पार्टी में शराब और मांस परोसे जाने पर कई ब्रिटिश हिंदुओं ने नाराज़गी जताई है। ब्रिटिश हिंदू पंडित सतीश के शर्मा ने कहा है, "यह दुखद है कि प्रधानमंत्री के सलाहकार इतने लापरवाह थे।" ब्रिटिश हिंदुओं के समूह इनसाइट यूके ने कहा कि समझ की कमी दिखी।