यूके में 26°C पर जारी हुई हीटवेव की चेतावनी; भारतीयों ने दी प्रतिक्रिया
'द मिरर' के मुताबिक, यूके ने हीटवेव की चेतावनी जारी कर बताया है कि जून के अंत तक तापमान 26°C पहुंचने के साथ लंदन, मैनचेस्टर व न्यूकासल समेत कई शहरों में सर्वाधिक गर्मी रहेगी। इसपर एक भारतीय यूज़र ने कहा, "यह तापमान भारत में डिफॉल्ट एसी सेटिंग से...2°C अधिक है।" अन्य यूज़र ने लिखा, "मुंबई वाले इसे सर्दी कहते हैं।"