यूके में टाटा के कर्मचारी करेंगे 40 साल में पहली बार होने वाली स्टील कर्मियों की हड़ताल
यूके में टाटा स्टील के कर्मचारी कंपनी में छंटनी की योजना व अन्य मुद्दों को लेकर अगले महीने से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करेंगे। ट्रेड यूनियन यूनाइट ने कहा कि यह 40 से अधिक वर्षों में पहली बार होगा जब यूके में स्टील कर्मचारी हड़ताल करेंगे। 8 जुलाई से शुरू होने वाली इस हड़ताल में करीब 1,500 कर्मचारी हिस्सा लेंगे।