यूके में पाकिस्तानी वेडिंग वेन्यू के बाहर करोड़ों की सुपरकार में लगाई गई आग, वीडियो आया सामने
यूके के बर्मिंघम में एक शादी समारोह के दौरान करोड़ों की कीमत वाली दो सुपरकारों को आग के हवाले कर दिया गया और अन्य वाहनों को पेट्रोल बम से निशाना बनाया गया। हुड पहने हमलावरों ने पाकिस्तानी वेडिंग वेन्यू रॉयल शालीमार के बाहर कई पेट्रोल बम फेंके जिससे एक मेकलारन और एक लेम्बोर्गिनी में आग लग गई।