यूके में मिला अब तक का सबसे बड़ा डायनासोर पदचिह्न स्थल
यूके का अब तक का सबसे बड़ा डायनासोर पदचिह्न स्थल ऑक्सफोर्डशायर की एक खदान में मिला है। शोधकर्ताओं के अनुसार, इस साइट पर 200 विशाल पदचिह्न हैं जो 166 मिलियन वर्ष पहले बने थे। शोधकर्ताओं का मानना है कि ये पदचिह्न लंबी गर्दन वाले सेटियोसॉरस और मांस खाने वाले मेगालोसॉरस नामक अलग-अलग प्रजातियों के डायनासोर के हैं।