यूके में विजय माल्या के बेटे की शादी में शामिल हुईं किरण मजूमदार-शॉ
भगोड़े कारोबारी विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या की यूके में हुई शादी में बायोकॉन की एग्ज़ीक्यूटिव चेयरपर्सन किरण मजूमदार-शॉ भी शामिल हुईं। डिज़ाइनर मनोविराज खोसला द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गईं शादी के दूसरे दिन की तस्वीरों में किरण मजूमदार-शॉ नज़र आई हैं। वहीं, शादी में आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी भी शामिल हुए थे।