यूके से निर्यात स्पर्म से दुनियाभर में बढ़ रही है हाफ-सिबलिंग की संख्या: रिपोर्ट
रिपोर्ट के अनुसार, यूके में डोनेट किए गए स्पर्म कई देशों में निर्यात होते हैं व इससे दुनियाभर में हाफ-सिबलिंग (सौतेले भाई-बहनों) की संख्या बढ़ रही है जिसे लेकर एक्सपर्ट ने चेताया है। दरअसल, यूके में एक स्पर्म डोनर 10 से अधिक परिवार नहीं बना सकता। हालांकि, यूके से विदेशों में स्पर्म भेजने वाली कंपनियों पर कोई प्रतिबंध नहीं है।