यूके से फ्रांस में अवैध प्रवासियों की तस्करी कर भारतीय शख्स ने कमाए करोड़ों, 5 साल की हुई जेल
इंग्लैंड की एक अदालत ने भारतीय शख्स जसकीरत सिंह को यूके से अवैध प्रवासियों को ट्रक में छिपाकर फ्रांस ले जाने का दोषी पाया है। साथ ही उसे 5 साल और 3 महीने की जेल की सज़ा सुनाई है। बकौल रिपोर्ट, इसके ज़रिए जसकीरत ने दिसंबर 2024 से मार्च 2026 के बीच लगभग £185,000 (₹2.30 करोड़) कमाए थे।