यूक्रेन के AI ड्रोन के सामने रूसी सैनिक युद्ध के मैदान में सिर्फ 30 मिनट टिक पाते हैं: CIA
CIA डायरेक्टर जॉन रैटक्लिफ ने कहा है कि यूक्रेन के ऐडवांस्ड AI-पावर्ड ड्रोन की वजह से युद्धक्षेत्र में रूसी सैनिक 20-30 मिनट ही टिक पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये ड्रोन्स खास तरह की सस्ती जानलेवा मशीनें हैं। बकौल रैटक्लिफ, रूस के पास ज़्यादा सैनिक हैं लेकिन यूक्रेनी ड्रोन्स ने रूसी सैन्य क्षमता को सीमित कर दिया है।