यूक्रेन के दुर्लभ खनिजों के बदले उनकी मदद कर सकते हैंः डॉनल्ड ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है, "हम यूक्रेन के साथ एक ऐसा समझौता करना चाहते हैं जिसके तहत हम उन्हें जो कुछ भी दे रहे हैं (मदद) उसके बदले वे हमें अपने दुर्लभ खनिज तत्व दें।" गौरतलब है, कुछ दिन पहले अमेरिका ने मिस्र और इज़रायल को छोड़कर सभी देशों की वित्तीय सहायता बंद करने का एलान किया था।