यूक्रेन के मिग-29 ने रूस के ड्रोन को मार गिराया, विमान के कॉकपिट का वीडियो आया सामने
यूक्रेन ने शनिवार को बताया कि देर रात रूस ने बड़े पैमाने पर देशभर में 67 ड्रोन हमले किए जिनमें से 58 को वह मार गिराने में सफल रहे। वहीं, इन हमलों में यूक्रेन ने अपने मिग-29 लड़ाकू विमान से रूस के एक ड्रोन को मार गिराने के दौरान विमान के अंदर कॉकपिट का एक वीडियो भी जारी किया है।