रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मॉस्को में सैन्य परेड के बाद कहा है कि यूक्रेन के साथ युद्ध खत्म होने वाला है। उन्होंने कहा कि वह यूरोप के लिए नए सिक्योरिटी अरेंजमेंट्स पर बात करने के लिए तैयार हैं। पुतिन का यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा रूस-यूक्रेन के बीच तीन दिवसीय युद्धविराम की घोषणा के बाद आया है।