यूक्रेन के साथ शांति वार्ता के लिए तैयार हैं: पीएम मोदी की यूक्रेन यात्रा के बाद पुतिन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया यूक्रेन यात्रा के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर कहा है कि भारत, चीन और ब्राज़ील किसी भी संभावित शांति वार्ता में मध्यस्थ की भूमिका निभा सकते हैं। पुतिन ने कहा, "हमने...ऐसा करने से कभी इनकार नहीं किया...इस्तांबुल में जिन बिंदुओं पर सहमति बनी थी...उसके आधार पर बातचीत को तैयार हैं।"