यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति के मामले में हद पार न करे अमेरिका: रूस
रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति करने के मामले में अमेरिका को हद पार नहीं करने की चेतावनी दी है। बकौल लावरोव, अमेरिका ने मामले में हद पार की और जानता है कि वह क्या कर रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका, रूस के प्रति आपसी संयम की भावना खो रहा है जो खतरनाक है।