यूक्रेन के राष्ट्रपति ने किया भारत पर अमेरिकी टैरिफ लगाए जाने का समर्थन, कहा- यह अच्छा विचार है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की तस्वीर को लेकर अमेरिकी पत्रकार ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की से पूछा, "क्या भारत पर टैरिफ लगाने का अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का दांव उल्टा पड़ गया?" इसपर ज़ेलेंस्की ने कहा, "रूस के साथ सौदे जारी रखने वाले (भारत-चीन जैसे) देशों पर...टैरिफ लगाना सही विचार है।"