यूक्रेन ने भारत से डीज़ल खरीद पर लगाई रोक, 1 अक्टूबर से लागू होगा फैसला
यूक्रेन ने भारत से डीज़ल खरीद पर रोक लगा दी है और यह फैसला 1 अक्टूबर से लागू होगा। बकौल रिपोर्ट्स, यूक्रेन के इस फैसले का कारण भारत का रूसी तेल खरीदना बताया जा रहा है। यूक्रेन ने आदेश दिया है कि आयातित भारतीय डीज़ल की सभी खेपों का प्रयोगशाला विश्लेषण किया जाए जिससे रूसी कंपोनेंट की जांच हो सके।