यूक्रेन ने मध्य-पूर्व देशों में युद्ध के दौरान ईरान के कई 'शाहेद' ड्रोन मार गिराए: ज़ेलेंस्की
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेनी सैनिकों ने मध्य-पूर्व के देशों में युद्ध के दौरान ईरान के कई 'शाहेद' ड्रोन्स मार गिराए। बकौल ज़ेलेंस्की, शाहेद ड्रोन्स को रोकने के लिए यूक्रेनी सैनिकों ने इंटरसेप्टर ड्रोन का इस्तेमाल किया। उन्होंने इस ऑपरेशन को एक बड़े प्रयास का हिस्सा बताया जिसका मकसद अपने सहयोगी देशों की मदद करना था।