यूक्रेन ने ट्रंप की बात को अनसुना किया, रूसी तेल रिफाइनरियों पर हमले फिर शुरू
यूक्रेन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के दबाव को नजरअंदाज करते हुए रूसी तेल रिफाइनरियों पर हमले फिर शुरू कर दिए हैं। यूक्रेनी ड्रोन ने निजनी नोवगोरोड की कस्तोवो रिफाइनरी पर हमला कर आग लगाई। इससे पहले समारा में रोसनेफ्ट की रिफाइनरी पर भी हमला हुआ। क्रेमलिन ने कहा यह अमेरिकी इच्छा के विरुद्ध है।